पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।अग्रेसन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में रविवार को अचला कृष्ण पक्ष की एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा सहित आयोजित किया गया।प्रातः श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र ( बागा ) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर लाल पीला गुलाब,बेला,रजनीगंधा,गेंदा व तुलसिदल से श्री श्याम प्रभु का अनुपम श्रृंगार किया गया।साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का इस अवसर पर विशेष शृंगार किया गाया।





रात्रि ९:०० बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर मन्दिर में आए हुए भक्तगण कतारब्रध हो पावन ज्योत में आहुति प्रदान कर रहे थे।श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय एवम भक्तिमय संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया ।





कभी तेरा दामन न छोड़ेंगे हम





दरबार है निराला खाटू के श्याम का





किसने किया श्रृंगार ओ सांवरे





लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी





मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरे इत्यादि भजनों की धुन पर भक्तगण श्याम गंगा में गोते लगाते रहे। इस अवसर पर श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान,फल,मेवा एवं रबड़ी का भोग अर्पण किया गया।रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।





इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपी किशन ढांढनीयां,चन्द्र प्रकाश बागला,रमेश सारस्वत,धीरज बंका,सुदर्शन,चितलंगिया,बालकिशन परसरामपुरिया,अरुण धनुका,जीतेश अग्रवाल,नितेश केजरीवाल,विकाश पाडिया,अजय साबू,नितेश लाखोटिया का सहयोग रहा।