अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से अब महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर





अदाणी फॉउंडेशन के गंगा सेल्फ हेल्प ग्रुप का हुआ उद्घाटन





पहले दिन ही एक सौ लीटर से अधिक शुद्ध सरसों और नारियल तेल की बिक्री





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि।बड़कागांव।गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित जीडीएम चौक के निकट बुधवार को गंगा एसएचजी (सेल्फ हेल्प ग्रुप) का उद्घाटन किया गया। यह ग्रुप खनन प्रभावित क्षेत्र गोंदलपुरा और रूदी गांव के ग्यारह महिलाओं का एक समूह है, जिसने अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से स्वरोजगार शुरू किया है। अदाणी फाउंडेशन ने लगभग दस लाख रुपए की लागत से गंगा एसएचजी नामक इस मिल की स्थापना की गयी है।जहां शुद्ध सरसों, तिल, नारियल और सूरजमुखी तेल उपलब्ध है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के शुद्ध तेल मुहैया कराने का भी है। उद्घाटन के पहले दिन ही यहां एक सौ से अधिक लीटर तेल की बिक्री हुई।





यहां के सरसों तेल की कीमत फिलहाल एक सौ पचास रुपए और नारियल तेल की कीमत 350 रुपए प्रति लीटर तय की गयी है। पहले दिन ही गंगा एसएचजी ने एक सौ लीटर से अधिक शुद्ध सरसों और नारियल तेल की बिक्री की है। ग्राहकों के इस विश्वास से महिला सदस्यों का हौसला भी बढ़ा है।





खनन प्रभावित क्षेत्र की महिलाएं होंगी स्वाबलंबी





अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्वों के तहत अदाणी फॉउंडेशन द्वारा शुरू इस मिल से इलाके की महिलाओं को स्वरोजगार का साधन मुहैया कराया गया है,जिससे खनन प्रभावित क्षेत्रों की ये महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। अदाणी फॉउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि खनन परियोजना प्रभावित क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष को स्वरोजगार के लिए अदाणी फॉउंडेशन सहायता करेगा।





उद्घाटन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद





उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर बड़कागांव के सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, बड़कागांव के थाना प्रभारी विनोद तिर्की, गोन्दलपुरा खनन परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दूबे, सेवानिवृत डीएसपी सूर्य कुमार सिंह, सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता और शरद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद थीं।