प्रतिनिधि,बड़कागांव। अदाणी फॉउंडेशन ने गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत ग्रामीणों के बीच निःशुल्क मॉनसून किट का वितरण किया। बड़कागांव स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार और शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फॉउंडेशन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को मॉनसून किट के तहत छाता, थर्मस, मच्छरदानी, तौलिया, जूट का बैग आदि प्रदान किया।
इस दौरान बड़े, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि हर मौसम में अदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगातार सहयोग प्रदान किया जाता है,जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। पिछले दिनों ही बारिश के दौरान बड़कागांव प्रखंड के गाली, बलोदर और गोंदलपुरा के ग्रामीणों के बीच 50-50 किलोग्राम डीएपी खाद, 50-50 किलोग्राम यूरिया और दस-दस किलोग्राम धान के बीज प्रदान किए गए थे। ग्रामीणों के कहा कि गर्मी के समय में प्रखंड के विभिन्न जगहों पर प्याऊ केंद्रों का संचालन किया गया था और ठण्ड के समय कम्बल वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने से उन्हें काफी लाभ मिला।
कार्यक्रम में अदाणी फॉउंडेशन ने अधिकारियों के कहा कि इलाके में ग्रामीणों के लिए लगातार जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं, जिसे लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में गोंदलपुरा खनन परियोजना के प्रमुख धर्मेंद्र दुबे, डीजीएम संजय कुमार, सेवानिवृत डीएसपी सूर्य कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक भीखम सिंह, उप प्रबंधक मोहित गुप्ता, संतोष तिवारी, चेतन साई और शरद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिलाओं समय ग्रामीण मौजूद थे।
इलाके में लगातार सक्रिय है अदाणी फॉउंडेशन
अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार सीएसआर के तहत विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत अभी हाल ही में महुगाई कला पंचायत में दस ब्रांडेड नए पंखे लगाए गए, जो पिछले दिनों हुए वज्रपात के कारण जल गए थे। इससे पहले ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों के बीच निःशुल्क चश्मे का भी वितरण किया गया। अदाणी फॉउंडेशन ने 70 टीबी के नए मरीजों को गोद लिया है, जिसे छह महीने तक पोषण किट मुहैया कराया जा रहा है। इससे पहले भी 60 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कार्य के लिए हजारीबाग की उपयुक्त ने अदाणी फॉउंडेशन को सम्मानित भी किया है।





