प्रतिनिधि, बलियापुर। सिंदरी डिनोबिली की छात्रा अदिति सरिया ने 10वीं कक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक लाकर सबको हैरान कर दिया। अदिति के पिता मिठू सरिया एक समाजसेवी भी हैं। जब उनसे बात हुई तो वे बताए कि अंतिम चार महीनों में अदिति ने पढ़ाई के अलावा कुछ भी नहीं किया, जिसके कारण ऐसी सफलता मिली।





अदिति ने बातचीत में बताया कि पिता के आंखों में अपने लिए जो आशा देखी, बस उसी के लिए चार महीने सबकुछ भूल कर पढ़ाई में लगी रही और सफल हुई। उसने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम के अलावा कोई विकल्प नहीं है।