अधूरे पीएम आवास के लाभुकों को मिला कानून नोटिस





31 मार्च तक पूर्ण करें अधूरे पीएम आवास अन्यथा दिए गए राशि होगी रिकवरी:बीडीओ





प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने बुधवार को 21 सदस्यीय कमिटी का गठन किया और प्रखंड के विभिन्न पंचायत में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास को पूर्ण कराने को लेकर अभियान चलाया गया। गठित टीम के द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांव में घर-घर जाकर अधूरे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभुकों को कानून नोटिस दिया गया। दिए गए नोटिस में 31 मार्च तक अधूरे पीएम आवास को पूर्ण करने की अंतिम तिथि दी गई है।





नोटिस में कहा गया है की 31 मार्च के बाद लाभुकों से आवास के नाम पर लिए गए राशि की रिकवरी के साथ-साथ सर्टिफिकेट केस की प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा। अभियान का नेतृत्व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के प्रखंड समन्वयक फरहत नाजनी व पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक सीताराम रजक कर रहे थे।जबकि इस कार्य में पंचायत सचिव, पंचायत रोजगार सेवक के साथ-साथ प्रखंड के सभी कर्मियों को लगाया गया था।





बुधवार को टीम के सभी सदस्यों ने निर्धारित अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लाभुकों को कानूनी नोटिस दिया।लाभुकों को नोटिस मिलने के पश्चात क्षेत्र में हड़कंप मची हुई है।