पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।चेहल्लुम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन की याद में मरहूम सैयद अनवर हुसैन के परिवार की ओर से मजलिस चेहल्लुम का आयोजन किया गया,जिसमें स्थानीय लोगों के साथ मेहमानों ने भी भाग लिया।मजलिस को मौलाना गुलाम अली नकवी ने संबोधित किया।वहीं शबीह गोपालपुरी,फरमान जंगीपुरी,कासिम अली,अमजद ईरानी, जाफर अब्बास काजमी और कई लोगों ने नौहा और पेश खानी अशरफ हुसैन रिजवी ने किया।
जुलूस अनवर आर्केड से निकल कर अंजुमन प्लाजा,उर्दू लाइब्रेरी,डेली मार्केट,चर्च रोड,विक्रांत चौक,कर्बला चौक होते हुए कर्बला पहुंच कर संपन्न हुआ।चेहल्लुम के मजलिस को मौलाना गुलाम अली नकवी ने संबोधित किया। उर्दू लाइब्रेरी के पास जुलूस को मौलाना नसीर आजमी ने संबोधित किया।
टैक्सी स्टैंड के पास जुलूस को बूढ़े,जवान,बच्चे हजरत इमाम हुसैन और शहीदान कर्बला को याद में जंजीरी मातम कर अपने को लहू लुहान किया।इस जुलूस को मौलाना बाकर राजा दानिश,अमजद ईरानी,सैयद फ़राज़ अब्बास के निगरानी में निकाला गया। मातमी जुलूस के साथ अलम व ताबूत भी था।
इस जुलूस में रांची सहित आसपास के लोग शामिल हुए,जिसमें नेहाल हुसैन सरियावी,अता इमाम रिजवी, विधानसभा सचिव जावेद हैदर,अली हसन फातमी,सैयद फ़राज़ अहमद,नदीम रिजवी,नदीम रजा,इंतेखाब अब्बास, यासिर अनवर,युनूस रजा सहित कई लोग जुलूस के साथ चल रहे थे।जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया।
टैक्सी स्टैंड पार्किंग कमिटी के अध्यक्ष मुन्ना राइन,पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम द्वारा स्वागत किया गया।जुलूस जब चर्च रोड पहुंचा तो सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के द्वारा स्वागत किया गया, जिसमें प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरेन,सेन्ट्रल मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष जावेद गद्दी,महा सचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम,मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के सैयद नेहाल अहमद,सोहैल सईद,इमाम बख्श अखाड़ा के खलीफा मोहम्मद महजूद,भाजपा के तारिक इमरान और अन्य लोगों ने स्वागत किया।
जुलूस के साथ महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, जदयू नेता सागर कुमार,झामुमो के दीपेश गुप्ता,फरीद खान साथ चल रहे थे।रांची जिला प्रशासन और रांची नगर निगम अपनी पूरी टीम के साथ लगी थी, जिसमे रांची एसडीओ उत्कर्ष कुमार,डीएसपी प्रकाश शोय,हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, डेली मार्केट थाना प्रभारी,लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार अपनी पूरी बटालियन के साथ कई दिन से चेहल्लुम को सम्पन्न कराने में लगे हुए थे।
जुलूस जब विक्रांत चौक पहुंचा तो सर्वधर्म सद्भावना समिति के लोगों ने स्वागत करने के साथ संबोधित किया।इस मौके पर सैयद फ़राज़ अब्बास,नासिर रिजवी,मौलाना सइद अहसन, डॉक्टर मुबारक अब्बास,हसन इमाम,एस जसीम रिजवी, जाफर बाकर सहित शिया समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल थे।





