अनुमंडल स्तरीय चौकीदार दिगवार संघ की हुई बैठक, कई प्रस्ताव हुए पारित
अनुमंडल स्तरीय चौकीदार दिगवार संघ का हुआ गठन, सत्यानंद कुमार दास बने अनुमंडल अध्यक्ष
प्रतिनिधि, बरही। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत जिला हजारीबाग शाखा द्वारा बरही अनुमंडल के चौकीदार दिगवारों की एक दिवसीय बैठक हुई। बैठक बरही प्रखंड परिसर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदेव प्रसाद एवं संचालन जिला सचिव मुन्नीलाल पासवान ने किया।
बैठक में दफादार चौकीदार पंचायत के राज्याध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह उपस्थित रहे। बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें चौपारण थाना में पदस्थापित महिला चौकीदार हेमा कुमारी एवं सुशीला मसोमात को महिला अपराधी का हाजत से फरार मामले में प्रताड़ना मुक्त करवाना, ए.सी.पी/एम.ए.सी.पी. का लाभ दिलाना, सेवा काल में मृत चौकीदार महादेव गोप के आश्रितों को अनुकम्पा पर सरकारी नौकरी, सेवांत लाभ और पारिवारिक पेंशन, झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्रांक का अवलोकन में ही कराई जाए और बैंक ड्यूटी, कैदी स्कॉट, रोड गश्ती, डाक ड्यूटी और थाना में रात में रहने पर रोक लगाई जाए। साथ ही बरही अनुमंडल के चौकीदार दिगवार का कार्यकारी संगठन का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल अध्यक्ष के रूप में सत्यानंद कुमार दास बरही थाना, सचिव अशोक रविदास चौपारण थाना, कोषाध्यक्ष गणेश पासवान पदमा ओपी एवं उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह बरकट्ठा थाना को बनाया गया।
बैठक में बरही अनुमंडल के कैलाश पासवान, घनश्याम पासवान, सुबेश यादव, बिनोद राम, मुनिलाल पासवान, रामदेव यादव, सत्यानंद दास, महेंद्र रविदास, गयासुदीन, मुंशी पासवान, अशोक रविदास, गणेश पासवान, रंजन दास, दिनेश पासवान सहित दर्जनों चौकीदार दिगवार उपस्थित रहे।





