प्रतिनिधि,धनबाद। कतरास में सोमवार को फिर अपराधियों की बंदूक गूंजी। वो भी दोपहर के लगभग साढ़े बारह बजे। अपराधियों ने लूटपाट की और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कतरास के अंतर्गत रामपुर के कंचनपुर पंचायत में संचालित एसबीआई के सीएसपी में सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे अपराधी आ धमके और 4 राउंड फायरिंग की एवं 35000 नगदी समेत मोबाइल लूट कर चलते बने। घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को धक्का देकर घायल कर दिया एवं एक ग्राहक पर भी बंदूक तान दी थी।





बाल बाल बच गया संचालक





अपराधियों के फायरिंग से सीएसपी संचालक बाल-बाल बच गया।घटना की सूचना पुलिस को मिली पर घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही अपराधी फरार हो चुके थे।घटना से लोगों में दहसत का माहौल है। फिलहाल कोयलांचल में अपराधी का मनोबल सातवें आसमान पर है।ज्ञात हो कि झारिया में घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला और फिर गोली मार कर निर्मम हत्या।पुलिस का अपराधियो को ना पकड़ पाना अपराधियों के मनोबल को बढ़ाने का काम कर रही है। वैसे झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन एवं डीजीपी के एक मीटिंग में अपराध पर अंकुश लगाने की बात हुई है, जिसके बाद से पूरे झारखंड में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है पर उसके बाद भी अपराध नहीं थम रहा हैं और पुलिस को लगातार चुनौती मिल रही है।