प्रतिनिधि,जैंतगढ़। पवित्र ईदुल अजहा पर्व के अवसर पर जैंतगढ़ पुलिस आउट पोस्ट में शांति समिति की एक बैठक संपन्न हुई।बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी जगन्नाथपुर की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने शिरकत की।सबों ने बकरीद का पर्व मिल जुल कर आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया।





बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन मिंज ने कहा कोई भी पर्व आपसी मेलजोल के साथ मनाया जाए तो उसका आनंद दो गुना ही जाता है।जैंतगढ़ का मेलजोल काफी मशहूर है।ये आपको अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है इसे बचा कर रखे।





अंचल अधिकारी मनोज तिवारी एवं बीड़ीओ अमित कुमार मिश्रा ने कहा पर्व को पर्व की तरह पूरे श्रद्धा के साथ मनाए।अफवाह में न पड़े।मिलजुलकर पर्व का आनंद उठाएं।थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी ने कहा आप मिल जुलकर पर्व मनाए।न अफवाह फैलाएं न भरम में पड़े।प्रशाशन हमेशा आपकी मदद के लिए तत्पर रहे।शांतिपूर्वक पर्व का आनंद ले।





इस अवसर पर जमीअत के सदर कमाल अहमद,सचिव जकीरुल्लाहा,प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति,मुखिया प्रवीण पिंगुवा,हम्माद आलम,मो इमरान,हशमत हयात,मो सलीम,मानकी दीपक लगुरी,पंडित गोपाल मिश्र,आबिद हुसैन,दुग्देश्वर प्रसाद,शंभू गुप्ता आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।