प्रतिनिधि,चौपारण।चौपारण(हजारीबाग) प्रखण्ड में झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना अबुआ आवास को लेकर प्रखण्ड प्रमुख पूर्णिमा देवी राणा एवं चौपारण बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर रथ को किया रवाना किया।





बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि अबुआ आवास के संबंध में विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आबुआ आवास के फॉर्म के साथ जॉबकार्ड की फोटो कॉपी भी लगेगी। यदि नहीं बना हैं तो 48 घंटे के अंदर रोजगार सेवक नया नंबर सृजित कर देंगे और उसकी इंट्री फॉर्म पर कर दी जाएगी।जॉबकार्ड नंबर सृजित करने में समय ज्यादा नहीं लगेगा। सभी का फॉर्म शिविर में लिया जाएगा यदि जॉबकार्ड हैं तो उसकी कॉपी लगा देंगे।यदि नहीं बना हैं तो शिविर के अगले 24 घंटे के अंदर नया जॉबकार्ड नंबर रोजगार सेवक द्वारा सृजित कर दिया जायेगा और उसकी इंट्री आवास फार्म के साथ कर दी जाएगी। फार्म के साथ आधार कार्ड,जॉबकार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के खाता प्लॉट के लिए जमीन का खतियान,रशीद लगाना है।अबुआ आवास महिला के नाम पर होगा अर्थात आवेदन करता महिला होगी और जिनके यहां महिला नहीं हैं अकेला पुरुष ही रहते हैं तो ऐसी स्थिति में पुरुष के नाम पर ही होगा।