पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मंझिआंव,गढ़वा। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त गढ़वा के द्वारा अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप योजना से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।





समीक्षा बैठक में मुख्यतः अबुआ आवास में मजदूरी भुगतान ससमय करना, निर्माण कार्य में तेजी लाने, दूसरे किस्त का भुगतान से पूर्व लाभुकों के जाति प्रमाण पत्र (सामान्य वर्गो को छोड़कर) 4 जून तक सृजित कर अपलोड करते हुए भुगतान हेतु अग्रसारित करना, मनरेगा द्वारा संचालित बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप की योजना को वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश सभी पंचायत सचिव, मुखिया, ग्राम रोजगार सेवकों को दिया गया।





मौके पर उपस्थित परियोजना पदाधिकारी ज्ञानेश्वर शुक्ल, प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, सभी मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक व सभी प्रखण्ड कर्मी उपस्थिति थे।