वाराणसी।सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन गुरुवार को काशी के संकटमोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान और राम दरबार में दर्शन पूजन किया। अभिषेक बच्चन लगभग 15 मिनट तक दर्शन पूजन किया। इस दौरान मंदिर के बाहर लोगों ने अभिषेक बच्चन के साथ सेल्फी भी ली।
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और अजय देवगन फिल्म भोला की शूटिंग के लिए देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में हैं।सफेद कुर्ता-पायजामा और सदरी के साथ कंधे पर शॉल लिए अभिषेक बच्चन की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।बुधवार को अभिषेक बच्चन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की।कल बुधवार सुबह फिल्म भोला के एक सीन के लिए अजय देवगन खुली जीप में बैठ कर गोदौलिया पहुंचे थे।फिल्म के सीन के अनुसार अजय देवगन ने गोदौलिया चौराहे के दो चक्कर लगाए।इस दौरान अजय देवगन की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह था।





