प्रतिनिधि, गोड्डा। बजरंग दल महागामा के द्वारा हनुमान मंदिर,बसुआ चौंक महागामा में अयोध्या से आये आमंत्रण हेतु आये कलश का कलश पूजन किया गया एवं कलश यात्रा निकाला गया,जो हनुमान मंदिर,बसुआ चौंक, महागामा से बाजार होते हुए शिवमंदिर,हटिया,महागामा में समापन हुआ।
इस कलश पूजन एवं कलश यात्रा में मुख्य रूप से बजरंग दल(महागामा) के जिला सयोंजक प्रेम ठाकुर, प्रखंड सयोंजक अमन कुमार, सतिश झा, पतंजलि से निर्मल केसरी,स्वदेशी जागरण मंच से सुधांशू शेखर, भारतीय जनता पार्टी से मुन्ना झा, पप्पू ठाकुर, अभाविप से सुमित एवं सुमित ठाकुर,नंदकिशोर (छोटा पंडा), गोपाल पंडित, शिवम्, अमर ठाकुर एवं सैकड़ों लोग शामिल थेl वहीं अमन कुमार ने बताया कि यह अक्षत को 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी हिन्दू भाइयों के घर देकर उन्हें अयोध्या राम मंदिर पूजन के लिये आमंत्रित करना है।





