रांची। वेटरन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन 17 दिसंबर से डोरंडा उर्स मैदान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के हाथों हुआ।इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कल 42 टीमों ने हिस्सा लिया है,जिसमें कर भला तो हो भला की तरफ से दो टीम मैदान में उतारे गए हैं,जिसमें टाइगर 11 और कर भला तो हो भला का नाम शामिल है।





इन दो टीमों का टी शर्ट विमोचन अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष जनाब शमशेर आलम ने किया।इस अवसर पर शमशेर आलम ने कहा कि इस तरह का टूर्नामेंट कराना बहुत ज़रूरी था।उन्होंने आयोजनकर्ता को धन्यवाद दिया और कहा कि इस टूर्नामेंट से पूरे देश में अच्छा मैसेज जाएगा कि रांची की सरजमीन पर ऐसा टूर्नामेंट हो रहा है,जिसमें पुराने खिलाड़ियों को फिर से मैदान में देखा जा सकता है।इस अवसर पर उन्होंने सज्जाद को भी धन्यवाद दिया। मौके पर दोनों टीमों के कप्तान और खिलाड़ी उपस्थित थे।