प्रतिनिधि,गिरिडीह।जिले में बिरनी थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव संचालित अवैध शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। छापेमारी के दौरान के घर से नकली शराब और ब्रांडेड कंपनी के स्टिकर और ढक्कन जब्त किए गए।
बुधवार दोपहर को बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी गांव के एक घर में छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान गृह स्वामी फरार होने में सफल रहा,लेकिन घर से ब्रांडेड कंपनी के नकली शराब के कई बोतल भी बरामद किए गए। साथ ही नकली शराब बनाने वाले कुछ समानों को भी जब्त किया गया।
छापेमारी के दौरान घर की महिलाओं ने बताया कि घर में कई महीने से ब्रांडेड कंपनी के नकली शराब बनाए जा रहे थे। इसी कारण कंपनी का ढक्कन, बोतल और रेपर रखे गए थे। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उसके पति ही नकली शराब बनाने के धंधे में शामिल थे। फिलहाल पुलिस गृह स्वामी को तलाश रही है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई।





