प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव मध्य पंचायत अंतर्गत आंगनवाडी केंद्र मुस्लिम मोहल्ला में चारदीवारी निर्माण हेतु मुखिया तकरीमुल्लाह खान एवं पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने आंगनबाड़ी के चारों तरफ भूमि निरक्षण किया। चारदीवारी न होने के कारण आंगनबाड़ी बंद होने के बाद ग्रामीणों का अनावश्यक रुप से प्रवेश एवं आंगनवाड़ी को छती पहुंचाया जा रहा है। साथ ही नदी किनारे होने के कारण ग्रामीणों के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के चारों ओर कूड़ा कचरा फेंक दिया जाता है,जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्र का प्रांगण हमेशा कचरा जमा रहता है।इसे देखते हुए चारदीवारी निर्माण आवश्यक है।





इस दौरान आंगनबाड़ी से जुड़ी सभी ग्रामीण महिला के साथ बैठक की गई। बैठक के उपरांत गर्भवती महिलाओं के बीच मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य के द्वारा पोषक खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाएं एवं किशोरियों को दिए जाने वाले पोषक आहारों का भी जायजा लिया गया।





मौके पर मुख्य रूप से मुखिया तकरीमुल्लाह खान, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, सेविका अफरोजा खातून, सहयिका राजिया बेगम, सहिया नूरफतीमा के अलावा दर्जनों ग्रामीण महिला उपस्थित थे।