प्रतिनिधि,रांची। त्योहारों के सीज़न की शुरुआत करते हुए आईडीबीआई बैंक ने 16 और 17 अक्टूबर 2023 को रिटेल लोन फेस्ट पेश किया है।बैंक ऐसा दोस्त जैसा की अपनी अवधारणा का विस्तार करते हुए इस लोन फेस्ट में बैंक का ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और आवास ऋण, ऑटो ऋण, शिक्षा ऋण, संपत्ति पर ऋण, व्यक्तिगत ऋण एवं सिक्योरिटीज़ पर ऋण सहित रिटेल लोंस की विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन होगा। रिटेल लोन फेस्ट हर भारतीय परिवार के दिल में उतर जाएगा और उन्हें त्योहारों के जश्न के माहौल में शुभ महत्व वाले जीवनशैली के निर्णय लेने में समर्थ बनाएगा।बैंक का यह रिटेल लोन फेस्ट 125+ चुनिंदा शाखाओं पर चलाया जायेगा, जो भारत के 22 राज्यों में 81 जिलों और 88 केंद्रों कवर करेगा।





आईडीबीआई बैंक के डीएमडी सुरेश खटनहार ने कहा कि रिटेल लोन फेस्ट त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्पादों के विस्तृत संग्रह के साथ उन तक पहुंचने का आईडीबीआई बैंक का एक प्रयास है। त्योहारों के दौरान तीव्र प्रोसेसिंग के साथ कस्टमाइज़्ड फ़ीचर्स और आकर्षक शर्तें ग्राहकों को एक आनंददायक अनुभव प्रदान करेंगे।