पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा। प्रीमियम लीग क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का उद्घाटन इटखोरी हाईस्कूल के मैदान में किया गया।जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजित भारती, जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह,मंत्री सतीश कुमार सिंह, उप प्रमुख संजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने बल्लेबाजी कर मैच का उद्घाटन किया।उद्धघाटन से पहले पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी भी की गई।
12 जून को खेले गए तीन मैच पहले मैच में फैशन प्लाजा 11 ने सिद्धू 11 टीम को 60 रनों से हराया।दूसरे मैच में उज्जैना बरही टीम ने करणी टीम को 70 रनों से हराया।तीसरे और आखिरी मैच में अविनाश 11 टीम ने मलकपुर टीम को 6 विकेट से हराया।
इस मौके पर खिलाड़ियों में गोल्डेन आलम,डबली सिंह,शशि राणा,मंटू दांगी,पप्पू सिंह,विकास कुमार,टिंकू यादव समेत हजारों के संख्या में मौजूद थे।





