पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में आंकाक्षी जिला योजना,अनटाइड मद योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।





उपायुक्त ने आकांक्षी,अनटाइड की राशि से किए जा रहे पीसीसी पथ निर्माण,स्वास्थ्य के क्षेत्र में,आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल इत्यादि की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि कार्य के प्रगति के रिपोर्ट के साथ कार्य का गुणवत्ता फोटोग्राफ अवश्य संलग्न करें।





उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयावधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही वैसी योजनाएं जो पूर्ण कर ली गई है उन्हें जांचोपरांत भुगतान करने का निर्देश दिया गया।





उक्त बैठक में विभिन्न प्रक्षेत्रों में की जा रही योजनाओं में तीव्रता लाने और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करने का निर्देश दिया।





इस बैठक में उप विकास आयुक्त मोहम्मद इश्तियाक अहमद, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।