प्रतिनिधि, हजारीबाग। हज़ारीबाग शहर से महज कुछ ही दूरी पर स्थित प्रकृति के गोद मे बसा कंचनपुर छड़वा डैम स्थित मां काली का भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जो कि 22 जनवरी से कलश यात्रा के साथ महापंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ श्री श्री 108 शत चंडी महा यज्ञ कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है।





24 जनवरी को अरनी मंथन द्वारा अग्नि प्रवेश अन्नाधिवाश कराया जाएगा।इसी क्रम में मां काली की भव्य प्रतिमा मंदिर परिषर में आ चुकी है।इसी बीच हजारों की संख्या में महिलाएं,बच्चे,बड़े,बुजुर्गों ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ माँ काली की प्रतिमा को मंदिर में स्वागत करते हुए प्रवेश करवाया।वहीं मां काली की भव्य प्रतिमा को 27 जनवरी को नगर भ्रमण के साथ भव्य शोभा यात्रा ग्रामीणों द्वारा निकाली जाएगी।महाप्रसाद भव्य भंडारा का आयोजन नित्य प्रतिदिन श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया जा रहा है।साज सज्जा से क्षेत्र जगमग हो उठा है।पश्चिम बंगाल से आए कालीचरण महाराज व उनकी पूरी टीम के द्वारा संध्या महाआरती प्रतिदिन की जाएगी।वहीं रात्रि में प्रतिदिन वृंदावन, मथुरा से आए कथा वाचक,वाचिका श्रद्धालुओं के बीच अपनी प्रस्तुती दे रहे है।