पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।रघुवरदास आज भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है।
रघुवरदास भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।दास ने वर्ष 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।दास पांच बार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
रघुवरदास का नाम उन कद्दावर नेताओं में शुमार है जो फाउंडर मेंबर रहे हैं।दास 1977 में जनता पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद साल 1980 में संस्थापक सदस्य के रूप में भाजपा की सदस्यता ली।दास ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं वर्ष 1995 से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा झारखंड में रघुवरदास का सदुपयोग करेगी।दास कहां और किस रूप में संगठन से जुड़ेंगे इस संबंध में अटकलें भी इस्तीफे की सूचना आने के साथ ही लगने लगी हैं।





