लखनऊ।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज सिविल अस्पताल में लगवाई। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, आज स्वदेशी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त कर मन प्रफुल्लित है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का यह सुरक्षा कवच सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है।आप सब लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य लगवाएं टीका जीत का तभी कोरोना हारेगा,भारत जीतेगा। इससे पहले सीएम योगी ने पांच अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। यूपी के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुए कोरोना आंकड़ों में नए संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़त होने के साथ एक्टिव केस के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 36 नए संक्रमितों की संख्या दर्ज की गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से कम होकर 664 दर्ज की गई है। इतना ही नहीं , रविवार के आंकड़ों में यूपी के 10 जिले पूरी तरह कोरोना से मुक्त पाए गए।
राज्य में बीते 24 घंटे में 76 मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। जिसके कारण यूपी में कोरोना का एक्टिव केस का ग्राफ़ 664 तक पहुंच गया है। बीते शनिवार को जारी हुए आंकड़ों में यही एक्टिव केस की संख्या 712 दर्ज की गई थी। इस लिहाज से जारी हुए नए आंकड़ों में तेजी से गिरावट देखी गयी है। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के चलते रविवार को यूपी के (अलीगढ़, अमरोहा, एटा, फर्रुखाबाद, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, प्रतापगढ़ और श्रावस्ती) 10 जिले पूरी तरह कोरोना से मुक्त पाए गए। वहीं, बीते 24 घंटे में यूपी के 52 जिलों से एक भी कोरोना संक्रमित की संख्या नहीं दर्ज की गई। राज्य के 23 जिले ऐसे हैं, जहां से 10 से कम होकर सिंगल डिजिट में मामले दर्ज किए गए हैं।
आज स्वदेशी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त कर मन प्रफुल्लित हैं:सीएम योगी
आज स्वदेशी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त कर मन प्रफुल्लित हैं:सीएम योगी
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

