पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। बीते शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा कॉलोनी में एक भाड़े के मकान में 35 वर्षीय बिहार के गया का रहने वाला युवक राम शर्मा ने आत्महत्या कर लिया था।परिजनों ने हत्या होने की बात कही थी।इस मामले पर आज तक किसी प्रकार का आवेदन थाना को नहीं मिला,लेकिन मामले पर अनुसंधान करने रविवार को एसडीपीओ डीएन आजाद,नगर थाना प्रभारी अनूप रोशन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का बारीकी से जांच करने पर कई तथ्य खुलकर सामने आ रहा है। घटना के समय मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था,लेकिन जिस कमरा में घटना घटी है उस कमरे का दरवाजा खुला था।वहीं देखा गया है कि रसोई घर के ऊपर एस्बेस्टर का छत था, जिसका नट खुला हुआ था। वहीं जिस कमरे में घटना घटी है उस कमरे से सटा एक और कमरा सहित दरवाजा था।घटना स्थल पर एसडीपीओ ने फांसी के जगह पर ऊंचाई को बारीकी से देखा।
इस मामले पर एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि इस घटना के बाद से ही कुछ लोगों का कहना था कि इस पर जांच होनी चाहिए,क्योंकि यह आत्महत्या नहीं हो सकता है।दरसल ये लड़का खुद का व्यापार चलाता था,लेकिन कोरोना काल में उनके व्यापार में काफी नुकसान हो गया था,जिसके कारण वह मानसिक तनाव में जी रहा था। वहीं पाकुड़ के जिस दुकान में यह काम करता था उस दुकान के मालिक के साथ भी इनका किसी मामले को लेकर अनबन चल रही थी। वैसे अभी तक परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आवेदन थाना को प्राप्त नहीं हुई है,लेकिन पुलिस शक के आधार पर जांच कर रही है। बहुत सारे तथ्य है जो सामने खुलकर आ रहे हैं।आगे अनुसंधान का विषय है।





