प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के उरेज गांव में आदिवासी समाज के सामाजिक विषयों को लेकर के एक सभा का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश से चलकर आए हिंदू युवा जनजाति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल डामोर ने कहा कि पूरे भारत देश में आदिवासियों को सनातन धर्म से अलग बताकर षड्यंत्र के तहत उनका ईसाई करण किया जा रहा है।हमें इनसे बचने की जरूरत है जो सनातन से हमें अलग बता रहे हैं। वे लोग ईसाई मिशनरियों द्वारा हो रहे धर्मांतरण पर आवाज क्यों नहीं उठाते, भगवान बिरसा मुंडा जैसे वीर बलिदानीयों ने झारखंड ही नहीं पूरे भारत देश का अपने धर्म संस्कृति के लिए नेतृत्व किया। इनसे हमें प्रेरणा लेते हुए समाज को बचाने के लिए कार्य करना है।





विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय आदिवासी मंच के सन्नी टोप्पो ने कहा ईसाई बने लोगों को आदिवासी का मिलने वाला लाभ लेने का कोई अधिकार नहीं उनको धर्मांतरण करने के बाद आदिवासी होने का कोई भी लाभ नहीं मिले। यह अभियान पूरे भारतवर्ष में चल रहा है। हमें झारखंड में भी आंदोलन करना है।इस दौरान हिंदू युवा जनजाति संगठन का विस्तार कर सुदामा मुंडा को जिला अध्यक्ष बनाया गया तथा देव कुमार गंझू को बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया, सहित कई युवाओं को दायित्व दिया गया बड़कागांव,केरेडारी प्रखंड के कई गांवों से युवा उपस्थित हुए।





मौके पर पूर्व प्रमुख कौलेश्वर गंझू ,नारायण सोमनाथ (पिंटू), दिनेश कुमार, रमन गंझू, देवेंद्र गंझू, विजय गंझू, दर्शन गंझू,नागेश्वर गंझू, बिगन गंझू,युवराज करमाली,बिरसा मुंडा शुभम कुमार,सूरज कुमार, विकास कुमार,रौशन गंझू, सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे ।