प्रतिनिधि,चतरा। प्रखंड के मोकतमा पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में मोकतमा पंचायत के ग्राम हसोत के रहने वाले वृक्ष भुइंया को सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।





वृक्ष भुइंया बताते है कि इस तरह का पहल राज्य सरकार की सराहनीय पहल है,जिससे हम जैसे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ रहा है और बिचौलियों से भी निजात मिली है। पंचायत स्तर पर शिविर लग जाने से हम लोगों को सरलता पूर्वक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन को दिल से आभार व्यक्त करता हूं।