प्रतिनिधि, गोला। गोला प्रखंड के रकुआ पंचायत अन्तर्गत लिपिया बाजार टांड़ में झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक़्रम का गोला प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामविनय महतो,, जिला परिषद सदस्य सरस्वती कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सांडिल्य, अंचलाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी एवं स्थानीय मुखिया पिंकी देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।





कार्यक्रम में शिविर में उपस्थित लाभुकों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें। इस दौरान फुलो झानो योजना के तहत चेक का वितरण, कूप निर्माण प़्रमाण पत्र, आवास प़्रमाण पत़्र,विद्यालय के छात्र/छात्राओं को माध्यमिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले के बीच प़्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।





कार्यक्रम में आशा महिला मंडल को पांच लाख की सहायता राशि पासबुक के माध्यम से मुखिया पिंकी देवी के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के बिभिन्न विभागीय कर्मचारियों द्वारा स्टॉल लगा कर फॉर्म जमा लिया जा रहा था। जैसे प्रधानमंत्री आवास, अम्बेडकर आवास,अबुआ आवास योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा कूप योजना, कृषि योजना, पशुपालन योजना, बैंक ऋण योजना, केसीसी योजना में भूमि दाखिल खारिज, जाति प्रमाण पत्र, वन पट्टा, गुरु जी क़ेडिट कार्ड, विभागीय पदाधिकारियों ने मनरेगा योजना आदि योजनाओं आवेदन एवं फार्म जमा लिया।





कार्यक्रम में बताया गया कि सरकार द्वारा बिभिन्न योजनाओं को गांव से पंचायत पहुंचाने काम किया जा रहा है ताकि सभी को समूचित लाभ मिल सके। लोगों से अपील की गई कि इस शिविर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लिया जाय। इस शिविर में सभी प्राप्त आवेदनों को यथासंभव हो सके तो शिविर में हीं निष्पादित करने का प्रयास किया जा रहा है।वहीं जिन आवेदनों को तत्काल रुप से निष्पादन करना संभव नहीं है उनकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग करके उन आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा।





मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार, प्रधान सहायक अजीत कुमार, नाजिर राजदीप कुमार, पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि सुरेश कुमार रजक सहित प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारी तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।