प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड के नापोखुर्द पंचायत के भवन के बगल फुटबॉल मैदान में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार शिविर का आयोजन मुखिया गणेश साव की अध्यक्षता में किया गया। संचालन प्रखंड समन्वयक आशीष कुमार के द्वारा किया गया।शिविर का मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, प्रमुख फुलवा देवी, मुखिया गणेश साव,पंसस गणेश साव, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव,प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।





शिविर में कुल 1557 मामले आए,जिसमें ऑन द स्पॉट 691 मामले निष्पादन किए गए। जबकि 1455 मामले को संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। इसमें 764 अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन 41 किसान क्रेडिट कार्ड 2,बिरसा सिंचाई कूप 5, धोती साड़ी योजना से 215 वितरण किया गया, कंबल वितरण 25, स्वास्थ जांच एवं दवा वितरण 123,नेत्र जांच 5, टीवी जांच 2, साइकिल वितरण 129, दाखिल खारिज 2, लगान रसीद निर्गत 14, भू-मापी 5, सावित्रीबाई फुले योजना 19 कैश क्रेडिट लिकेज 10 , किसान क्रेडिट कार्ड 2, मृत्यु प्रमाण पत्र 1, पशुपालक को दवा वितरण 145, मुख्यमंत्री पशुधन योजना एवं रोजगार सृजन योजना 15,योजना के तहत लाभ दिया गया।





मौके पर बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, प्रमुख फुलवा देवी, मुखिया गणेश साव,पंसस गणेश साव, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन,भास्कर राज,प्रखंड समन्वयक आशीष कुमार, बीपीओ हीरो महतो,अरुण पासवान पवन कुमार,आनंद कुमार,विवेक कुमार,सुबोध कुमार सिंह, सन्नी कुमार गुप्ता, रोहित साव,सहिया साथी,सहिया दीदी,आंगनवाड़ी सेविका सहित स्वास्थ्यकर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।