प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार शिविर का आयोजन मुखिया अनिकेत नायक की अध्यक्षता में की गई। शिविर का संचालन पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम द्वारा किया गया। शिविर उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, मुखिया अनिकेत नायक एवं पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वार संचालित योजना गांव तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की शिविर आयोजित हो रही है। शिविर में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर योजना का लाभ उठा रहे हैं। जो मामले तत्काल निष्पादन नहीं किया जा रहा है। वह हर हाल में संबंधित विभाग द्वारा बहुत जल्द निष्पादन की जाएगी। इस पंचायत के कई गांव विस्थापित है।बावजूद अधिक से अधिक योजनाएं क्रियान्वयन करने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर में कुल 778 मामले आए,जिसमें ऑन द स्पॉट 215 मामले निष्पादन किए गए। जबकि 563 मामले को संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया। इसमें 445 अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन 43,पशु शेड 50,बिरसा सिंचाई कूप 5, धोती साड़ी योजना से 75 वितरण किया गया।वहीं कंबल वितरण 25, स्वास्थ जांच एवं दवा वितरण 55,नेत्र जांच 2, सावित्रीबाई फुलो योजना 9,आधार के लिए 4, 42 पशुपालकों के बीच दवा का वितरण, 6 जॉब कार्ड का वितरण, सावित्रीबाई फूलों समृद्धि योजना 9, जन्म प्रमाण पत्र के 2, मृत्यु प्रमाण पत्र का 9 सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुआ।
मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद, प्रखंड समन्वयक आशीष कुमार, बीपीओ अरुण पासवान, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका पूजा राय, पवन कुमार,आनंद कुमार,विवेक कुमार, आनंद कुमार,सहिया साथी,सहिया दीदी,आंगनवाड़ी सेविका सहित स्वास्थ्यकर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।





