विशेष संवाददाता,रांची। आर्ट ऑफ लिविंग झारखंड के प्रोजेक्ट हेड प्रवीण कुमार,गवर्नमेंट प्रोग्राम हेड प्रसन्ना डेविड,एपेक्स सदस्य सुनील कुमार गुप्ता एवं रामचन्द्र बर्णवाल तथा सीनियर शिक्षक राकेश भ्रमर ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उनका स्वागत करते हुए झारखंड में आर्ट आफ लिविंग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इनमें आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सुदूर ग्रामों में चलाए जा रहे फ्री ट्राइबल स्कूल,आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट,महिला एवं बालिका प्रोजेक्ट पवित्रा आदि तथा झारखंड के जेलों में चलाए जा रहे विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। राज्यपाल ने समाजसेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। एओएल की झारखंड टीम की ओर से उन्हें खूंटी ट्राइबल स्कूल में आने का निमन्त्रण भी दिया गया।इसके अलावा झारखंड में चलाए जा रहे विभिन्न तरह के आर्ट ऑफ लिविंग कोर्सेस तथा पूरे भारत एवं झारखंड में चलाए जा रहे ध्यान शिविर हर घर ध्यान की जानकारी दी। राज्यपाल ने सभी विषयों में गहरी रुचि दिखायी।





