प्रतिनिधि,बड़कागांव। हजारीबाग रोड स्थित रेंज ऑफिस के समीप संचालित आर्यकर्ण निधि लिमिटेड कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यकर्ण निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष सरोज सोनी एवं संचालन सचिव विनोद सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आर्यकर्ण निधि लिमिटेड के सीएमडी रंजीत कुमार मेहता एवं विशिष्ट अतिथि एमडी देवदीप कुमार महतो, आरके इन्फोटेक के प्रोपराइटर रूपा कुमारी थे। मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली एवं ढोल मंजीरा के साथ दिन भर होली के गीत पर लोग सराबोर रहे।
मौके पर एमडी रंजीत कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि होली रंगो का त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लाएं। लोग शराब से दूर रहें और आसपास में गरीब लोगों को सहयोग करें ताकि वह भी होली का त्यौहार अच्छी तरह से बना सकें।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पवन कुमार, बाल कृष्ण कुमार, बंधन महतो, संजय साहू, सविता कुमारी ,पूजा कुमारी, किरण कुमार, कविता देवी, पूजा कुमारी, अशोक महतो ,चिंतामणि साव, दीपा कुमारी, चौहान साव,सिकंदर साव, महेंद्र पांडे, मम्मी कुमारी, जमुना देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





