बहराइच।सशस्त्र सीमाबल व नवाबगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी शराब के जखीरे को बरामद किया है।शराब के जखीरे के साथ दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए है।तस्करों को जेल भेज दिया गया है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि नवाबगंज पुलिस को मंगलवार मध्याह्न सूचना मिली कि कुछ तस्कर सीमा पार से भारतीय इलाके में विदेशी शराब का जखीरा लाने के प्रयास में है और हमने तत्काल अफसरों को जानकारी दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव, सिपाही रवि सिंह, अभिषेक कुमार को दबिश के लिए भेजा।पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल 42 वीं बटालियन की मनौनापुरवा बार्डर आउट पोस्ट के उपनिरीक्षक रवीश चंद्र राय, हेड कांस्टेबल रामदास, सिपाही भोला यादव, सतेन्द्र मौर्या को साथ लेकर नो मेंस लेंड पर नाकेबंदी की। दो व्यक्ति सिर पर बोरी रखे व हाथ में थैला लेकर आते हुए दिखे।पास आने पर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। दो बोरियों में 119-119 पौव्वा नेपाल की डिस्टिलरी में बनी रेशम लीची फ्लावर शराब, दोनो थैलों में 58 पौव्वा कर्णाली गोल्ड ब्रांड बरामद हुआ। दोनों तस्करों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के निधीनगर संकल्पा के तिगड़ी गांव निवासी दीपू ऊर्फ पिंटू व मुकेश कुमार ऊर्फ पिंटू के रूप में हुई। दोनो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में कार्यवाई की गई है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
इंडो नेपाल बार्डर पर अंग्रेजी शराब का ज़खीरा बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार
इंडो नेपाल बार्डर पर अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

