प्रतिनिधि, इचाक। इचाक प्रखंड के डाढा़ पंचायत के ग्राम डाढा़ के निवासी प्रमोद कुमार मेहता और बेबी देवी की पुत्री ज्ञानप्रभा का सलेक्शन लेखा अधीक्षक (कैग) में हुआ है। इसके सम्मान में हाजरीबाह शहर के जुलु पार्क स्थित मेहता भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्ररिशद जीप चेयरमैन उमेश प्रसाद मेहता, इचाक पूर्वी प्ररिशद जीप सदस्य रेणु देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रशाद मेहता डाढा़ पंचायत मुखिया सुनीता देवी, बोंगा मुखिया उमेश मेहता, पूर्व मुखिया डेगनारायण मेहता, लखन मेहता,पंसस मुरली मेहता, बीरबल मेहता, समाजसेवी अशोक कुमार मेहता, सत्ताधारी मेहता ,मनोज मेहता, विनोद मेहता, राकेश, राजू, रंजन, शिवानी कुमारी,डाढा़ पंचायत के समाजसेवी दयानंद कुमार मेहता, दनारायण मेहता ,छोटी कुमार मेहता ,सत्येंद्र कुमार मेहता, और अन्य फैमिली समेत अन्य लोगों ने ज्ञानप्रभा को मिठाई खिलाकर और सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जीप चेयरमैन उमेश मेहता ने कहा कि अब गांव में रहकर पढ़ाई कर रही बेटियां बड़े-बड़े पदों पर आसीन हो रही।ज्ञानप्रभा ने कामयाबी हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा की इचाक की बेटी ने लेखा अधीक्षक (कैग) का पद पाई है जो प्रशंसनीय है। साथ ही समाज और क्षेत्र की दूसरी बेटियों को भी सीख लेकर बड़े पदों परआसीन होने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है।
जीप सदस्य रेणु देवी ने कहा कि एक किसान की बेटी ने बड़े पद प्राप्त कर दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा का काम किया है। ज्ञानप्रभा की कामयाबी से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है । वहीं ज्ञानप्रभा ने बताया की घर में रहकर पढ़ाई और तैयारी की, जिसमें उसके माता पिता, दादा, नाना श,नानी और शिक्षको का सहयोग मिला। ज्ञानप्रभा के पिता किसान और माता गृहिणी है। वह अपने नाना नानी के पास बोंगा गांव में रह कर पढ़ाई लिखाई की है। प्रारंभिक पढ़ाई बोंगा गांव के प्राइमरी स्कूल में की।उसके बाद संत रॉबर्ट्स गर्ल्स में दसवीं की पढ़ाई पूरी की।डीएवी से प्लस टू करने के बाद संत कोलंबस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। एसएससी सीजीएल एग्जाम में 5382 रैंक लाने में सफल हुई। ज्ञानप्रभा ने कहा कि लड़कियां अच्छी तरह और मन लगाकर पढ़ाई करे तभी सफलता हासिल होगी। मौके पर मेहता कुशवाहा विकास मंच के जिला अध्यक्ष जय नारायण मेहता, समाजसेवी समेत कई उपस्थित रहे।





