प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। इचाक प्रखंड में परियोजना हाई स्कूल के सामने हदारी में श्री पशु आहार का उद्घाटन इचाक पूर्वी जिला परिषद सदस्य रेणु देवी और डाडीघाघर के मुखिया नंदू मेहता,के द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर किया गया।





रेणु देवी ने कहा कि आज श्री पशु आहार खुल जाने से इचाक प्रखंड में जितने भी किसान वर्ग के लोग है वे खेती के साथ-साथ पशुपालन का कार्य कर रहे है। आज भी किसान खेती के साथ पशुपालन करके अपनी आमदनी का स्रोत बढ़ा रहे हैं ताकि उनका जीवन खुशहाल हो सके।इस पशु आहार के खुल जाने से किसानों को पशु पालन के लिए पशु आहार मिलेगी।





इस पशु आहार के संचालक रंजीत कुमार मेहता ने कहा की हमारे दुकान में सभी तरह के पौष्टिक पशु आहार उचित मूल्य पर मिलेगा जो किसान भाइयों के लिए फायदा होगा। हमारे यहां दाना,चोकर,खली,दरा, चुनी,वेटनरी इत्यादि उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।





इस उद्घाटन समारोह में बिरेंद्र मेहता,संजय मेहता,दिलीप मेहता,संतोष मेहता,सुनील मेहता,निर्मल कपरदार,मीरा मेहता,मनीषा कुमारी,टिंकू सोनी,कुलेश्वर साव,अखिलेश कुमार,विजय सिन्हा,अरुण कुमार,अवधेश वर्मा,गौतम कुमार मेहता दीपक कुमार पांडेय,सुनील कुमार मेहता,राजू कुमार मेहता उपस्थित थे।