प्रतिनिधि,चतरा।इटखोरी प्रखंड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के पांचवें दिन इटखोरी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना समेत और योजनाओं का लाभ लेने हेतु जिले में व्यापक रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इटखोरी प्रखंड के इटखोरी पंचायत में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। आज के शिविर में इटखोरी पंचायत में 550 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 347 आवेदनों का निष्पादन किया गया।