प्रतिनिधि, इटखोरी। इटखोरी (चतरा) प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ दीपों का महापर्व दीपोत्सव एवं लक्ष्मी पूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में वैदिक रीति रिवाज के अनुसार माता लक्ष्मी एवं गणेश का पूजन किया। विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र इटखोरी चौक पर मूर्ति स्थापित कर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा उपासना रही। अन्य कई स्थानों पर माता लक्ष्मी की भाव पूर्ण पूजा की गई। लोगों ने अपने-अपने घरों को दीपों एवं लाइटों से सजाया। युवाओं एवं बच्चों ने इस अवसर पर जम के आतिशबाजी की। लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कुल मिलाकर दीपावली का यह प्रकाश पर शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।





