पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा।शुक्रवार को इटखोरी अवस्थित कृषि फार्म के प्रांगण में प्रखंड क्षेत्र के भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह द्वारा की गई। 29 जून को चतरा जिले के टंडवा में कोल कंपनियों की मनमानी के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। कोल कंपनियों की मनमानी,क्षेत्र में बिजली पानी रोजगार एवं विस्थापन की समस्या के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी मुखर है।





पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुजीत भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन समस्याओं की अनेदेखी नहीं कर सकती। यह कोल कंपनियां इसी क्षेत्र से कोयला दूसरे प्रदेशों में भेजती है। जहां पर लोग बिजली की रोशनी से रोशन होते हैं,लेकिन मगध परियोजना और आम्रपाली परियोजना द्वारा इस क्षेत्र के लोगों को न तो बिजली दी जाती है न पानी दिया जाता है और नहीं रोजगार दिया जाता है,जिसके कारण रोजगार की तलाश में क्षेत्र के युवा पलायन करने को मजबूर होते हैं। इन कंपनियों के द्वारा विस्थापित किए गए लोगों के पुनर्वास की अभी तक कोई सटीक व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा कोयला ढुलाई के लिए प्रयुक्त किया जा रहे वाहनों के द्वारा नित्य प्रतिदिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। इन तमाम मुद्दों पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता टंडवा में जुटेगें।





इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, मंडल महामंत्री शिवकुमार राणा, मंडल उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुजीत भारती, किसान मोर्चा के रामाधार राम, जिला मंत्री सतीश सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री आशीष मिश्रा समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता सम्मिलित थे।





कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री शिवकुमार राणा द्वारा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री प्रीतम राय द्वारा किया गया।