पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।भारतीय जनता पार्टी युवा आक्रोश रैली के दौरान रांची के मोरहाबादी मैदान में बीते दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े़ जाने के विरोध में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जिले भर में पुतला दहन किया गया। इसी कार्यक्रम को लेकर जिले के इटखोरी प्रखण्ड स्थित पुराना हॉस्पिटल के समीप भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष देवकुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिला भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।





इस अवसर पर मुख्य रूप से सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका देवी उपस्थित रहे।पुतला दहन के बाद सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करवा कर बर्बरता दिखाई है और पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने नहीं दिया गया। उसके विरुद्ध नें आज इटखोरी मंडल भाजपा परिवार के द्वारा इटखोरी थाना के समीप हेमंत सोरेन का पुतला दहन किये। वहीं मौके पर महिला जिला अध्यक्ष अनामिका देवी ने भी सरकार के खिलाफ खूब आग ऊगली।





विधायक किशुन कुमार दास,अक्षयवट पाण्डेय,देव कुमार सिंह,प्रखंड मण्डल महामंत्री शिव कुमार राणा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अमनिका देवी,सुधीर राय,कैलाश सिंह,कमलेश सिंह,श्री राम चौरसिया,उदय सिंह,पेमन नायक,उज्वल कुमार दास,कुसुम देवी,काजल देवी,सुरेश शर्मा,राम कुमार सिंह,जिला मंत्री सतीश कुमार सिंह,इटखोरी मंडल महामंत्री युवा मोर्चा आशीष मिश्रा, मंत्री अनुज दांगी,शक्ति कुमार सिंह कई भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।