पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा 6 एंबुलेंस ड्राइवर को इनरव्हील लोगो प्रिंट के शर्ट, गर्मी को ध्यान में रखते हुए चना गुड़ एवं आम देकर उनका सम्मान किया गया।बताया गया कि मुश्किल की घड़ी में यह लोग ना दिन ना रात देखते हुए हमारी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं,बीमार पड़ने पर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाते हैं।





एसोसिएशन प्रेसिडेंट द्वारा दिए गए गोल ब्रांडिंग के तहत यह प्रोजेक्ट आता है। इस प्रोजेक्ट के दौरान क्लब के फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय, प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरिया, वाइस प्रेसिडेंट सोनाली तरवे, सेक्रेटरी कविता राजगढ़िया, ट्रेजर राखी झुनझुनवाला, आइसो स्मृति आनंद, रीता सहाय रश्मि गुप्ता, तनूजा भूषण एवं अन्य मेंबर उपस्थित थे।