प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह के हुट्टी बाजार स्थित नगर थाना में गुरुवार को इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा निर्मित शेड का उद्घाटन पटना से आई मुख्य अतिथि पीडीसी सरिता प्रसाद और क्लब की फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय ने फीता काटकर किया। इसके पूर्व इस सराहनीय कार्य के लिए नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य क्लब के सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस बाबत मुख्य अतिथि सरिता प्रसाद ने बताया कि यह शेड लोगों के लिए काफी लाभदायक होगा। अपने कार्यों को लेकर थाना पहुंचने वाले लोग सर्दी, गर्मी और बरसात में इस शेड के नीचे बैठ कर सुकून पा सकते हैं।
पूनम सहाय ने बताया कि नगर थाना परिसर में बनाए गए शेड स्वागत कक्ष के तहत उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम सभी सदस्यों की मदद से इस शेड का निर्माण हो पाया है और इस तरह का कार्य कर हमें काफी खुशी मिल रही है।
नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने इनरव्हील क्लब ऑफ सनसाइन की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य होने से लोगों को मदद होने के साथ-साथ संस्था का भी नाम रोशन होता है। उन्होंने सभी सदस्यों को इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरिया,अर्चना कुमारी,सोनाली तरवाय,सेक्रेटरी कविता राजगढ़िया,आईएसओ स्मृति आनंद,ट्रेजरर राखी झुनझुनवाला,एडवोकेट सुनीता शर्मा,उषा डोकानिया,रश्मि गुप्ता, दीप्ति सिन्हा,सुनीता बरनवाल,रिया अग्रवाल, पूनम शहवादी, सुषमा सिन्हा,पायल गुटगुटिया एवं अन्य कई मेंबर्स उपस्थित थे।





