प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय, मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निपटारा के लिए लंबित वादों की विभागवार व अंचलवार समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत निर्देश दिया गया कि वे इन मामलों का ससमय निष्पादन कराने हेतु प्रति शपथ पत्र दायर करके त्वरित रूप से कार्रवाई की जाय।
उप विकास आयुक्त ने उच्च न्यायालय के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन के कार्य में तेजी लाने की बात कही तथा कहा कि न्यायालय के गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब संज्ञान में दिया जाए ताकि ससमय उसका हल निकाला जा सके।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी , नगर परिषद पदाधिकारी अभय कुमार झा, समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी, समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।





