प्रतिनिधि,जमशेदपुर। शहर तीन बालिकाओं का चयन 31वें सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है,जिसमें प्रिया कुमारी, साइमा जावेद और स्तुति सिंह शामिल हैं। उड़ीसा के कटक इंडोर स्टेडियम में 25 से 27 मार्च तक राष्ट्रीयता ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।





इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम उम्र वाले विभिन्न भार वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे,जिसके तहत स्तुति सिंह का चयन 18 किलोग्राम, साइमा जावेद 35 किलोग्राम और प्रिया कुमारी 38 किलोग्राम भार वर्ग में अपना प्रदर्शन करेंगी। इन तीनों बालिकाओं का चयन देवघर में आयोजित ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चयन प्रक्रिया में किया गया। वहीं तीनों बालिकाओं को शुक्रवार टाटानगर स्टेशन से स्टील एक्सप्रेस द्वारा रवाना किया गया। उक्त जानकारी फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव संतोष कुमार द्वारा दी गई।