उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर के अष्टम वर्ग के छात्र सुजल वर्मा ने अपनी प्रतिभा को दी नई उड़ान





सौर मंडल के बारे में नई सोच और खगोलीय ज्ञान को प्रोजेक्ट के माध्यम से किया साझा





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। प्रखंड के दैहर पंचायत अवस्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय दैहर में प्रोजेक्ट इंपैक्ट कार्यक्रम के तहत स्वर्ण रेखा हाउस के छात्र छात्राओं के द्वारा खगोलीय ज्ञान पर आधारित सौर मंडल के ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।स्वर्ण रेखा हाउस के कैप्टन सुजल वर्मा ने खगोलीय ज्ञान पर आधारित सौर मंडल के विभिन्न ग्रहों के विभिन्न भागों और कार्यों के बारे में अपने सहपाठियों को विस्तृत रूप से बताया।





इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रेम कुमार पंडित ने सौर मंडल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वर्ण रेखा हाउस के लीडर विद्यालय के शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिमन्यु कुमार गौतम और प्रतिभा कुमारी ने बच्चों से मुखातिब होते हुए बताया कि जीवन में ज्ञान विज्ञान का विशेष महत्व है।पूरा आकाश रहस्य से भरा हुआ है।इस प्रकार के मॉड्यूल को प्रस्तुत करने से आकाशीय पिंडों के बारे में अधिक से अधिक जानकारियां प्राप्त होती हैं। उपस्थित छात्र छात्राओं को इस प्रकार के मॉड्यूल प्रस्तुत कर अपने ज्ञान को बढ़ाने की सलाह दी। सौरमंडल से संबंधित इस मॉडल को प्रस्तुत करने में सुजल कुमार वर्मा का जयजीत कुमार और आर्यन कुमार दांगी ने सहयोग किया।





विद्यालय के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार पंडित,प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिमन्यु कुमार गौतम,उपेन्द्र कुमार वर्मा,किशोर कुमार प्रजापति,हरे राम राय,जय किशोर पाण्डेय,अमर कुमार,रजनी रंजन रेशमन,विभा कुमारी,प्रतिभा कुमारी ने सुजल वर्मा की इस प्रतिभा की सराहना करते हुए छात्र छात्राओं में प्रतिभा सोच के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।





मौके पर दैहर पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां,समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार ने विद्यालय के बच्चों में इस प्रकार की सोच के प्रति जागरूक रहने और अपनी कल्पनाओं को ऊंची उड़ान देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।