प्रतिनिधि,गिरिडीह। अवैध शराब बनाने और बिक्री की सूचना पर उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना की टीम ने छापेमारी कर अवैध जावा महुआ और महुआ शराब को नष्ट कर दिया। हालांकि कार्रवाई की सूचना धंधेबाजों को लग गई और वक्त रहते धंधेबाज मौके से भाग निकले। इस दौरान धंधेबाजों को चिन्हित कर सभी के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है।
बताया गया कि रामनवमी पर्व को देखते हुए विशेष शाखा रांची के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री की जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग गिरिडीह के द्वारा जिले के विभिन्न थाना के सहयोग से अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापामारी कर अवैध महुआ शराब, जावा महुआ तथा भट्ठी को नष्ट किया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
छापामारी दल में मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान,उत्पाद विभाग के एएसआई प्रमोद प्रसाद,मनीष कुमार, हवलदार रामवचन यादव, सिपाही श्याम किशोर प्रसाद,जय शंकर चौधरी,भगवान राय, जयदेव यादव,अजय सिंह,सुरेंद्र यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





