पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।उत्पाद विभाग द्वारा आयोजित दौड़ के क्रम में यहां कई युवक बेहोश हो गए।साथ ही इस दौरान स्थानीय सदर अस्पताल में चिकित्सा के दौरान भारी कुव्यवस्था के मामले बताए जा रहे हैं।





उत्पाद विभाग की बहाली में शामिल होने कई जिले अभ्यर्थी आए।पंकज नामक अभ्यर्थी भी लोहरदगा से गिरिडीह आया था। गुरुवार को वह बहाली प्रक्रिया में शामिल हुआ।उसने अन्य अभ्यर्थियों के साथ दौड़ लगायी।इसी दौरान वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्रारम्भिक इलाज शुरू किया गया। इस दौरान उसे सलाईन चढ़ाने को कहा गया।पंकज को सलाईन लगाया गया और फिर सलाईन की बोतल सिपाही को थमा दी गई। सिपाही सलाईन की बोतल को हाथ में लेकर आगे आगे चलता रहा और पीछे पंकज आता रहा।पंकज को अस्पताल के वार्ड लाया गया फिर बेड के बगल में स्टूल पर बैठा दिया गया। स्टूल पर बैठे बैठे उसे सलाईन चढ़ाया गया।





बताया जाता है कि उत्पाद विभाग के सिपाही बहाली को लेकर प्रयास में है और हर रोज बड़े पैमाने पर गिरिडीह के न्यू पुलिस लाइन में 10 किलोमीटर का दौड़ भी लगा रहे हैं,लेकिन दौड़ने के क्रम में युवा बीच रास्ते में गिर रहे है। गुरुवार को ही न्यू पुलिस लाइन में इसी बहाली प्रक्रिया में दौड़ने के क्रम में एक साथ 28 युवा गिर कर बेहोश हो गए। बेहोश हुए युवाओं को आनन फानन में एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया।डॉक्टर की देखरेख में सभी अभ्यर्थियों का इलाज किया जा रहा है।





बेहोश हुए अभ्यर्थियों में कोडरमा के विजय यादव,पलामू के सुहैल अख्तर,पचंबा के सचिन वर्मा,औरंगाबाद के अंकित कुमार,धनबाद के सिंदरी के प्रकाश विश्वकर्मा, धनबाद के विशाल महतो,अरवल के रंजन कुमार,मुफ्फसिल थाना इलाके के कोईमारा के दिनेश तुरी,पलामू के प्रभु कुमार,लोहरदगा के प्रमोद उराव,धनबाद के चिंतामणी मंडल,देवघर के घाघी निवासी गुड्डू कुमार,कोडरमा के पूर्णा नगर निवासी आनंद कुमार, धनबाद के अभिषेक उपाध्याय समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं,,जो गुरुवार को 10 किलोमीटर दौड़ की प्रक्रिया को पूरा करने के क्रम में गिर कर बेहोश हो गए।बताया जा रहा है कि कड़ी गर्मी के कारण 29 अभ्यर्थी गिर कर बेहोश हुए।