उप डाकपाल नंदन कुमार प्रथम पुरस्कार से सम्मानित





कॉलेज मोड़ डाकघर परिसर की स्वच्छता,सोहराय कला, बेहतर रख रखाव अत्यंत ही प्रसंशनीय है:आशुतोष कुमार सिन्हा





पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।भारतीय डाक विभाग द्वारा देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने,डाकघर परिसर और कार्यालय को स्वच्छ रखने वाले कार्यालय प्रमुख को सम्मानित और पुरस्कृत भी करने का प्रावधान है ताकि डाककर्मी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।





हजारीबाग प्रमंडल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा ने कॉलेज मोड़ उप डाकघर के उप डाकपाल नंदन कुमार को स्वच्छ भारत अभियान 2024 के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।नंदन कुमार को प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।





डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि नंदन कुमार स्वच्छता प्रिय व्यक्ति है कॉलेज मोड़ उप डाकघर सोहराई कला से सुसज्जित,स्वच्छ व बेहतर रख रखाव युक्त डाकघर है। अभियान के दौरान इनका योगदान उत्कृष्ट रहा। कार्यालय के विजीटर बुक में देश विदेश के सैलानियों ने भी इनकी प्रसंशा की है।





मौके पर सहायक डाक अधीक्षक विश्वजीत राय,सहायक डाक अधीक्षक (सेंट्रल) ब्रजेश कुमार पासवान,शिकायत निरीक्षक विकास रंजन,डाक निरीक्षक अशोक कुमार मंडल,राजीव कश्यप,संजय मंडल,रविशंकर सहित काफी संख्या में विभाग के लोग उपस्थित थे।