प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता मंगलवार को गिद्धौऱ प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे।जहां उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे आम बागवानी का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने आम बागवानी में लगे मजदूरों का मास्टर रोल का अवलोकन किया। इसके बाद उपविकास आयुक्त ने बारियातु पंचायत के बांय गांव व द्वारी गांव में प्रधानमंत्री आवास की जांच की। इस दौरान कई प्रधानमंत्री आवास लाभुकों से पूछ ताछ की।साथ ही आवास लाभुकों को जल्द ही आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया है।





मौके पर बीडीओ संजीत कुमार सिंह,सीओ जयशंकर पाठक, बीपीओ अजय कुमार सिन्हा,सहायक अभियंता मनोज कुमार,कनीय अभियंता सचिनदत्त शर्मा सहित कई लाभुक उपस्थित थे।