पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़।उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में तकनीकी विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीडीसी ने विशेष प्रमंडल,पथ प्रमंडल,ग्रामीण कार्य विभाग,पेयजल विभाग,लघु सिंचाई,विद्युत विभाग,भवन निर्माण जैसे अन्य तकनीकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की।





समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने सभी तकनीकी विभाग के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।





डीडीसी ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा क्रियान्वित योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना,नवसृजित प्रखंड सह अंचल कार्यालय निर्माण कार्य की प्रगति,

डीएमएफटी,पीएम अभीम,15वें वित्त,जिला अनाबद्ध,और पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।





डीएमएफटी मद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 30 नवंबर तक विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से 1037 योजनाओं को स्वीकृत करते हुए कार्य आवंटित किए गए है,जिसमें 505 योजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है।डीडीसी ने इन सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया और जो कार्य अपूर्ण है उनपर आवश्यक गति लाकर पूर्ण करने का निर्देश दिया।





बैठक में डीडीसी ने कहा कि अगर किसी योजना में जमीनी विवाद आता है उनकी सूचना देने को कहा।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके अधीनस्थ क्रियान्वित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरा करने, क्षेत्र भ्रमण करने और नई योजनाओं को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।





बैठक में जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी,विद्युत, विशेष प्रमंडल,पथ निर्माण,भवन निर्माण,विशेष प्रमंडल सहित कई अन्य तकनीकी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।