पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लातेहार।जिले में अवैध खनन के रोक थाम को लेकर सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन,परिवहन और‌ भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक और उचित दिशा निर्देश दिया।





इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया गया कि 7 अक्टूबर से अब तक खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण में 54 वाहनों को जब्त कर 16 प्राथमिकी दर्ज गई है और 12,61,600 लाख रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई। उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अवैध खनन भंडारण और परिवहन रोकने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने और इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया एवं अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही।





समीक्षा के क्रम में जिला अंतर्गत कोयला और बालू के अवैध खनन,परिवहन व भंडारण जांच,रॉयल्टी संग्रहण आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी परियोजनाओं के महाप्रबंधकों,अंचल अधिकारियों,थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे डोजरिंग सहित अन्य कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन ससमय जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।





उपायुक्त ने परियोजनावार महाप्रबंधकों और अंचल अधिकारी से उनके क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध खनन न होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमित रूप से अवैध खनिजों के परिवहन के विरुद्ध जांच अभियान चलाने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।





अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों,थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने और इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया एवं अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई।





उपायुक्त ने कोयला और बालू के अवैध खनन,परिवहन व भंडारण को लेकर टास्क फोर्स के द्वारा की गई कार्रवाई की पूर्ण जानकारी लिया। उपायुक्त द्वारा संबन्धित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में एक भी वाहन से अवैध खनन नहीं होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए उन्होंने दोषियों को पकड़ते हुए तुरंत उन पर एफआईआर दर्ज करने और संबंधित पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।





बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार , जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, कोल कंपनियों के अधिकारी व सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी जुड़े थे l