पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़।समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।उपायुक्त नैन्सी सहाय के निर्देश पर सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा निवेदिता राय ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा इसके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस अवसर पर शहरी सहित विभिन्न प्रखंड से आये लगभग एक दर्जन फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित किये।आवेदकों ने भूमि अतिक्रमण से सुरक्षा, भूमि त्रुटि सुधार,मारपीट,रोजगार प्रदान करने,
दाखिल खारिज,जमीन मापी,आवास,सरकारी योजना का लाभ सहित पेंशन आदि से संबंधित आवेदन देकर समाधान की मांग की।
दुर्घटना में अपने पति को खोने वाली रूबी कुमारी ने मांगी सरकारी सहायता
दुर्घटना में मृत्यु उपरांत आर्थिक संकट से जूझ रही कटकमदाग थाना क्षेत्र की रूबी कुमारी ने सरकारी सहायता और योजना से जोड़ने का अनुरोध किया।जिस पर उनके आवेदन को जिला समाज कल्याण विभाग को भेजते हुए उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया गया।
दिव्यांग ने विकलांगता पेंशन प्रदान करने का किया अनुरोध
बड़कागांव के दिव्यांग मासुम रजा ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए विकालंगता पेंशन से जोड़ने का अनुरोध किया, जिसके आवेदन को समाजिक सुरक्षा को जांचोपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए लाभूक को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही तिलैडीह के स्थानीय ग्रामीणों ने गैरमजूरवा जमीन के अतिक्रमण से बचाने,नूरा की मंजू देवी ने रोजगार से जोड़ने,कटकमदाग की कैली देवीन ने पड़ोसियों द्वारा जमीन के लेकर मारपीटर करने,जैबुन निशा लोहसिंघना ने जमीन मापी,नेहा देवी नावाडीह ने मारपीट और जान से मारने की धमकी मिलने,मालो देवी टाटीझरिया ने भतीजे के पिता के देहांत के उपरांत मकान विहीन होने आदि से संबंधित आवेदन देकर इसके समाधान का अनुरोध किया। मौके पर आये सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जांचोपरांत त्वरित करने का निर्देश दिया गया।





