प्रतिनिधि,चतरा। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार कौशल विकास सह प्रशिक्षण केन्द्र डीएमएफटी, चतरा में विभाग से प्राप्त जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा पॉवर ऑफ़ प्रेजेंटेशन प्वाइंट के माध्यम से पीएसई (फोटो सिमिलर इंट्रीज), डीएसई (डेमोग्राफिकल सिमिलर इंट्रीज) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में बताया कि आयोग के सभी निर्देशों का अनुपालन करते हुए विहित प्रक्रिया के तहत पीएसई, डीएसई शीघ्र हटाने की कार्रवाई की जाय। साथ ही मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 में अबतक प्राप्त दावा एवं आपत्ति लक्ष्य के अनुरूप नहीं है एवं बचे हुए शेष दिनों में पूर्ण करा लिया जाय।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं कम्पयूटर ऑपरेटर समेत अन्य उपस्थित थे।